दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर निर्देश संख्या 89 को लागू पर रोक लगाने को कहा है, जिसमें दिल्ली में एंड ऑफ लाइफ (EOL) गाड़ियों को ईंधन देने से मना करने का आदेश दिया गया है। एंड ऑफ लाइफ (EOL) यानी 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को तेल नहीं देने के फैसले की जनता के बीच बढ़ती आलोचना और विपक्ष के विरोध के बाद इस पर रोक लगाई गई है