Rohit Sharma Fat Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रोहित शर्मा को मोटा खिलाड़ी और अप्रभावी कप्तान बताया था। उन्होंने लिखा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत ‘मोटे’ हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है