Delhi-Srinagar Indigo Flight: इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट 6E 2142 को अचानक रास्ते में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। एयरलाइंस ने बताया, “हमारे पायलट और केबिन क्रू ने तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतार दिया।” एयरलाइंस के मुताबिक, अब विमान की जांच और जरूरी मरम्मत के बाद ही उसे दोबारा उड़ान के लिए भेजा जाएगा