लेनदारों (क्रेडिटर्स) ने इंसॉल्वेंसी लॉ के तहत 1,119 मामलों का निपटारा कर 3.58 लाख करोड़ रुपये की रिकवरी की है। रिकवरी का यह आंकड़ा 31 दिसंबर 2014 के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक है। कंपनी मामलों के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने 11 फरवरी को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि लिक्विडेशन ऑर्डर के जरिये कुल 2,707 मामलों का निपटारा भी हुआ