अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil Pirce) का भाव अपने 3-सालों के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके चलते आज 6 मार्च को क्रूड ऑयल से जुड़े शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। एशियन पेंट्स, BPCL, HPCL, अपोलो टायर्स जैसी कंपनियों के शेयर 3.5 से 4 फीसदी तक उछल गए। मॉर्गन स्टैनली ने बाकी साल के अपने ब्रेंट क्रूड के अनुमानों को घटा दिया है