Crypto Reserve: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रतिबंध है। इसके बाद वहां की सरकार ने बिटकॉइन (BitCoin) रिजर्व बनाने का ऐलान किया है। इसे लेकर वहां की संसद में सरकार की किरकरी हो रही है लेकिन क्रिप्टो पर प्रतिबंध के बावजूद अचानक क्रिप्टो रिजर्व बनाने के ऐलान से संदेह भी होने लगा है कि कहीं यह अमेरिका के साथ करीबी दिखाने की रणनीति तो नहीं है?