भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को हाल ही में उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 13 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर रिटेन किया है। इस बीच तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिंकू सिंह ने यूपी के अलीगढ़ में एक आलीशान बंगला खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 3.5 करोड़ रुपये है और यह ओजोन सिटी के द गोल्डन एस्टेट में है।