बीजेपी आलाकमान के पास अभी तीन बड़े फेरबदल करने का लक्ष्य पूरा करना है। पहला है राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव और संगठन में व्यापक फेरबदल ताकि भविष्य के लिए नेतृत्व का निर्माण शुरु हो जाए। दूसरा लक्ष्य है देश भर मे राज्यपालों की नियुक्तियां। मंथन का दौर जारी है। देखते हैं कि किसकी पलकें पहले झपकती हैं। इंतजार कीजिए कि बीजेपी के लिए इंतजार की घड़ियां कब समाप्त होतीं हैं