जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में लिखा, “शायद अधिकतर लोग यह नहीं समझते कि इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) से EV की तरफ शिफ्टिंग की असली कीमत क्या है। क्या हम सिर्फ शहरों की सड़कों से प्रदूषण हटाकर उसे समुद्रों, द्वीपों और कमजोर समुदायों की ओर धकेल रहे हैं?”