Kisan Vikas Patra: आजकल बढ़ते खर्चों के कारण लोगों की सेविंग पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में आम लोग ऐसे निवेश के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जो सेफ होने के साथ पैसा डबल कर दे। पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र आपके निवेश को डबल कर सकते हैं। यह एक सरकारी योजना है, जिसमें निवेशक अपने निवेश को लगभग 9 साल 7 महीने यानी करीब 115 महीने में दोगुना कर सकते हैं