Rahul Gandhi Vs Election Commission: चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 अगस्त) को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से लगाए गए ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इन गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है। साथ ही कहा कि इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी