Gift Nifty Indicator: बुधवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में हल्की गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। पिछले सेशन में निफ्टी की लगातार चार दिनों की बढ़त का सिलसिला टूटने के बाद, GIFT निफ्टी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। एशियाई बाजारों में मजबूती और ब्रेंट क्रूड का भाव $100 प्रति बैरल से नीचे आना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं, हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू बाजार का मूड सतर्क रह सकता है।