वर्ष 2025 जैसे-जैसे समापन की ओर अग्रसर है, भूराजनैतिक दरारें गहरी होती जा रही हैं – उत्तर व दक्षिण, पूर्व व पश्चिम हर जगह. इस पृष्ठभूमि में, सभ्यताओं के संयुक्त राष्ट्र गठबन्धन (UNAOC) के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर सऊदी अरब के रियाद शहर में एक मंच का आयोजन हो रहा है, जिसमें असहिष्णुता, नफ़रत भरी बोली व सन्देश जैसी चुनौतियों से निपटने और एक बहुध्रुवीय जगत में आपसी सम्मान के लिए जद्दोजहद जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.