(खबरें अब आसान भाषा में)
2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद से अमेरिकी मार्केट्स लगातार चढ़ रहे हैं। इससे दुनिया के सभी स्टॉक मार्केट्स के बाजार पूंजीकरण में अमेरिकी मार्केट की हिस्सेदारी दो-तिहाई तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि अमेरिकी मार्केट के इस पूंजीकरण में कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों की बहुत ज्यादा हिस्सेदारी है