महिपाल लोमरोर ने नाबाद तिहरा शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूती दी. 24 साल के लोमरोर ने उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 13 छक्कों और 25 चौकों की मदद से तिहरा शतक जड़ा. लोमरोर को आरसीबी ने हाल में आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया. आरसीबी ने इस बार 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें लोमरोर का नाम नहीं है.