Sanjiv Bhasin Banned: SEBI की जांच से पता चला कि भसीन मीडिया में किसी स्टॉक को खरीदने की सिफारिश देने से पहले जेमिनी पोर्टफोलियोज, वीनस पोर्टफोलियोज और HB स्टॉक होल्डिंग्स लिमिटेड के खातों से उस शेयर में बाय पोजीशन लेते थे। इस दौरान, RRB मास्टर सिक्योरिटीज दिल्ली लिमिटेड के डीलर्स इन ट्रेड्स को संभालते थे। इन सिफारिशों ने शेयरों की कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम को काफी प्रभावित किया