Chief Election Commissioner: सूत्रों ने बताया कि अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति के लिए बैठक 17 फरवरी को होगी। यह बैठक मौजूदा सीईसी राजीव कुमार की रिटायरमेंट से एक दिन पहले होगी। सूत्रों ने बताया कि इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल और विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे