Who Is Colonel Sophia Qureshi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारतीय सेना ने बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें मीडिया को इस जवाबी कार्रवाई की आधिकारिक रूप से जानकारी दी गई। भारतीय सेना की ओर से इस प्रेस ब्रीफिंग की अगुआई दो महिला अधिकारियों ने की। इनमें से एक का नाम सोफिया कुरैशी हैं, जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वहीं दूसरी महिला अधिकारी का नाम व्योमिका सिंह हैं, जो भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर हैं