शुभमन गिल इंग्लैंड में शानदार बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने मेजबानों के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में डबल सेंचुरी और दूसरी पारी में शतक जड़ी.बतौर टेस्ट कप्तान उन्होंने शानदार शुरुआत की है. गिल 139 इंटरनेशनल पारी खेल चुके हैं. इस स्टेज पर विराट कोहली और गिल के आंकड़े काफी मिलते जुलते हैं. गिल और कोहली ने एक समान 17-17 शतक जड़े हैं.