IND vs SA 4th T20 Live Score and updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें चौथे टी20 मैच में आमने सामने हैं. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. यह मुकाबला लखनऊ के ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है. टॉस शाम 6:30 बजे होना था लेकिन भारी कोहरे की वजह से टॉस अभी तक नहीं हो पाया है. पैर में चोट की वजह से शुभमन गिल इस सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.