वो स्थल जो कभी इतिहास की धड़कन थे, समय की मार से मुरझाने लगे थे. लेकिन अब, मैडागास्कर के हरे-भरे जंगलों में लीमर (विशेष प्रजाति के बन्दर) की किलकारियाँ फिर गूँज रही हैं, मिस्र के रेगिस्तान में अबू मेना की प्राचीन दीवारें फिर से साँस ले रही हैं, और लीबिया के ग़दामेस नगर की गलियों में जीवन की रौनक फिर से लौट रही है. ये सम्भव हो सका है यूनेस्को और स्थानीय समुदायों की वर्षों की मेहनत की बदौलत, क्योंकि संरक्षण की यह कहानी सिर्फ़ पत्थरों की नहीं, बल्कि उम्मीद, विरासत और पुनर्जन्म की कहानी भी है.