दुनिया के सबसे सम्पन्न देशों में कोविड-19 महामारी के बाद से बच्चों के मानसिक कल्याण, शैक्षिक प्रदर्शन, और शारीरिक विकास में गिरावट दर्ज की गई है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के एक नए अध्ययन के अनुसार, बच्चे स्कूलों में आशा से कम प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके मोटापे का शिकार होने की आशंका बढ़ी है और वे आम तौर पर अपने जीवन से ख़ुश नहीं हैं.