Mani Shankar Aiyar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनका बयान दिखाता है कि वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। अय्यर ने दावा किया था कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं है