इन तीनों की दोस्ती स्कूल के दिनों से शुरू हुई। सैन जोस के बेलार्माइन कॉलेज प्रिपरेटरी में आदर्श हीरेमठ और सूर्या मिधा कई डिबेट के चैंपियन रहे, वहीं आगे चलकर जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में उनकी मुलाकात ब्रेंडन फूडी से हुई। भारतीय मूल के आदर्श हीरेमठ ने अपना पूरा ध्यान स्टार्टअप पर लगाने के लिए हार्वर्ड में की जा रही कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी