बेलेम में आयोजित यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) अपने समापन की ओर अग्रसर है, और उससे पहले जलवायु वार्ताकार तीन अहम मोर्चों पर बातचीत में जुटे हैं: तकनीकी विवरण, मंत्रिस्तरीय विचार-विमर्श, और कॉप30 सम्मेलन के अध्यक्ष की अगुवाई में बातचीत. जटिल शब्दावली और फ़्रेमवर्क के पीछे 190 से अधिक देशों के लिए मूलभूत विकल्प स्पष्ट हैं, जो यह तय करेगा कि पेरिस जलवायु समझौते को ज़मीन पर किस तरह से लागू किया जाएगा.