ब्राज़ील के बेलेम शहर में यूएन का वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) अपने अन्तिम चरण में हैं लेकिन कुछ मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ है. इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने वार्ताकारों से अपनी इच्छाशक्ति व लचीलापन दर्शाने का आग्रह किया है, ताकि आम नागरिकों की रक्षा करने और वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने वाले नतीजों को हासिल किया जा सके.