रिकॉर्ड ध्वस्त कर देने वाले तापमान, तूफ़ानों, बाढ़ व सूखे समेत अन्य चरम मौसम घटनाओं की पृष्ठभूमि में इस वर्ष अज़रबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित कॉप29 जलवायु सम्मेलन आयोजित हो रहा है. जलवायु वार्ता में एक अहम मुद्दा है, सम्वेदनशील हालात से जूझ रहे देशों के लिए वित्तीय संसाधनों को मज़बूती देना, ताकि उनके लिए जलवायु परिवर्तन के दंश को कम करना सम्भव हो और वे बदलावों के अनुरूप बचाव उपाय अपना सकें. इसी वजह से इस वर्ष सम्मेलन को जलवायु वित्त पोषण कॉप कहा गया है.