(खबरें अब आसान भाषा में)
बाकू में आयोजित कॉप29 जलवायु सम्मेलन के अन्तिम दिन वार्ताकारों के समक्ष वित्तीय संसाधनों पर एक नए समझौते का मसौदा पेश किया गया है. इसमें सम्पन्न देशों से सम्वेदनशील हालात व जलवायु चुनौतियों से जूझ रहे विकासशील देशों के लिए हर वर्ष 250 अरब डॉलर की सहायता धनराशि मुहैया कराने का आग्रह किया गया है.