अज़रबैजान की राजधानी बाकू में कॉप29 जलवायु सम्मेलन में बुधवार को बिजलीचालित वाहन, सौर ऊर्जा पैनल के उत्पादन के लिए अति-महत्वपूर्ण खनिजों की मांग और उनके बेहतर प्रबन्धन पर चर्चा हुई. साथ ही, लालची तौर-तरीक़ों और संसाधनों की लूट के विरुद्ध चेतावनी जारी की गई ताकि स्थानीय आबादी व निर्धन समुदायों के शोषण को रोका जा सके.