2007 में जब वेस्टइंडीज की टीम वन सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई तो ब्रायन लारा कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे और टीम इंडिया के गेंदबाजों में उनका खासा खौफ था. लारा की बैक लिफ्ट और उनके बड़े शॉट्स आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए थे. सीरीज के पहले दो मैच में उनका बल्ला नहीं चला तो वो अचानक टीम का साथ छोड़कर गायब हो गए और जब लौटे तो मचा दी मैदान पर तबाही.