Kerala News: केरल सरकार ने कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों का धर्म आधारित व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के मामले में निलंबित किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के. गोपालकृष्णन को बहाल कर दिया है।सरकार ने आईएएस अधिकारी एन प्रशांत का निलंबन 120 दिन और जारी रखने का फैसला किया है।