Jharkhand CM Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आबकारी नीति ‘घोटाले’ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और इसे ‘सत्य की जीत’ और ‘झूठ की हार’ करार दिया।
इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी थी।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज झूठ और षड्यंत्र को हराकर सत्य की जीत हुई है। बड़े भाई अरविंद केजरीवाल को झारखंड जोहार (बधाई)।”
यह भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव और ऐन मौके पर केजरीवाल की रिहाई… BJP या कांग्रेस किसका बिगड़ गया समीकरण?