Threatening Union minister: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें पिछले हफ्ते शुक्रवार को फोन कॉल के जरिए दी गई। उस वक्त वे लद्दाख के द्रास में आयोजित कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। आरोपी की पहचान नित्यानंद पाल के रूप में हुई है। आरोपी झारखंड के धनबाद जिले के हरिहरपुर का निवासी है