(खबरें अब आसान भाषा में)
चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. शाहीन शाह आफरीदी ,नसीम शाह हैरिस रउफ सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. नतीजा न्यूजीलैंड 300 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही. इतनी लचर और कमजोर गेंदबाजी देखकर पाकिस्तान के फैंस के साथ साथ उनके एक्सपर्ट्स भी बहुत निराश हुए.