Iran-Israel War: डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने जी7 सम्मेलन से जल्दी निकलने का फैसला इजराइल और ईरान के बीच संभावित युद्धविराम के कारण नहीं लिया है। उन्होंने साफ किया कि इसकी वजह कुछ और है, जो उससे भी ज्यादा अहम है। ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उस टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें मैक्रों ने उनके जल्दी रवाना होने पर बात की थी