(खबरें अब आसान भाषा में)
बच्चों का मूडी होना सामान्य बात है। लेकिन आजकल डॉक्टर बच्चों के इस बर्ताव को नजरअंदाज न करने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि बच्चे का पाचन तंत्र उनकी भावनाओं, व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से बच्चा चिड़चिड़ा या मूडी हो सकता है।