(खबरें अब आसान भाषा में)
WhatsApp ने iPhone यूजर्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसी तकनीकी खामी सामने आई थी, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स Apple प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने वालों को टारगेट कर रहे थे। इस खामी के जरिए हैकर्स स्पायवेयर डालकर लोगों के फोन में सेंध लगा रहे थे और उनका पर्सनल डेटा चुरा ले रहे थे।