Weather Forecast 5 June: IMD ने देश के एक बड़े हिस्से में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाले प्रचंड आंधी-तूफान (थंडरस्क्वाल) और ओले गिरने को लेकर भी चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में 5 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 6 से 10 जून के बीच पारा 3-5°C तक बढ़ सकता है। आइए जानते हैं आपके इलाके के लिए मौसम विभाग का पूरा और विस्तृत राज्यवार पूर्वानुमान