IMD Rain Alert : एक तरफ जहा कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में सूरज का सितम जारी रहेगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 28 मई तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान (मुख्य रूप से पश्चिमी राजस्थान), मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में 25 मई को भीषण से अति भीषण लू चलने का डेंजरस अलर्ट है