Republic Day Parade | पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐतिहासिक मौके पर तिरंगा फहरा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. कर्तव्य पथ पर इस दौरान इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुनिया को रूबरू भी कराया. इंडियन एयरफोर्स ने राफेल और कॉम्बैट हेलीकॉप्टर के जरिये जब ऑपरेशन सिंदूर का फॉर्मेशन किया तो पूरा कर्तव्य पथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.