पाकिस्तान के साथ बातचीत पर भारत का रुख यह रहा है कि वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। जनरल परवेज मुशर्रफ के शासनकाल में 2003 में शुरू किया गया कम्पोजिट डायलॉग, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद पटरी से उतर गई थी, इस हमले में 166 लोग मारे गए थे