2026 में कार खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सिर्फ गाड़ी की कीमत ही नहीं बल्कि अपनी सैलरी और उसे चलाने का खर्च भी ध्यान में रखना जरूरी है। अलग-अलग इनकम ग्रुप के हिसाब से अलग तरह की कारें बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं। सही बजट चुनने से ईएमआई, मेंटेनेंस और दूसरे खर्चों का बोझ भी कम रहता है। आइए जानते हैं आपकी सैलरी के हिसाब से कौन-सी कार आपके लिए सही रहेगी।