शेयर मार्केट आखिर कब तक गिरेगा? एक दिन की राहत के बाद आज 11 मार्च को शेयर बाजार ने फिर से गिरावट का रुख पकड़ लिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 1,342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 395 अंक टूटकर 23,900 के नीचे चला गया। यानी बाजार में करीब 1.75 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।
अगर मार्च महीने की बात करें तो तस्वीर और भी चिंताजनक दिखाई देती है। अब तक के 7 ट्रेडिंग सेशन्स में से 5 दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स-निफ्टी करीब इस दौरान 7 प्रतिशत से भी अधिक टूटकर अपने 11-महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।
सवाल यही है कि शेयर बाजार में कब तक गिरावट जारी रहेगा। सेंसेक्स और निफ्टी के लिए यहां से अगला सपोर्ट लेवल कहां है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?