ये दिलचस्प और सोचने की बात है कि हम और आप, कपास से बनी जो क़मीज़ या परिधान पहनकर, अपने व्यक्तित्व में चार चाँद लगाते हैं वो कितने हाथों से होकर गुज़रती है और कितने परिवारों की रोज़ी-रोटी का सहारा बनती है? वह कपड़ा, जो हमारे व्यक्तित्व को सम्मान व गरिमा देता है, केवल एक वस्त्र भर नहीं है…यह दुनिया भर के लाखों लोगों की मेहनत, उम्मीद और जीवन का प्रतीक है.