कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव का मामला भारत में सोने की तस्करी के बड़े मामलों में से एक बन गया है। यह मामला बताता है कि कैसे तस्कर कस्टम नियमों का उल्लंघन करके अवैध कारोबार करते हैं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से 14.8 किलोग्राम सोना बरामद होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है