जलवायु परिवर्तन के कारण मौसमी अनिश्चितता, सूखा और अचानक बारिश जैसी चुनौतियों की वजह से, खेती के लिए जोखिम बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा समर्थित प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना (PMFBY), किसानों को आवश्यक समर्थन देने पर लक्षित है. इससे न केवल नुक़सान की भरपाई की जा सकती है, बल्कि जलवायु चुनौती के बावजूद किसानों को खेती जारी रखने का विश्वास और सुरक्षा दी जा सकती है.