(खबरें अब आसान भाषा में)
यूपी बोर्ड ने दूसरे स्कूल से आने वाले छात्रों की टीसी वेबसाइट पर अपलोड करने को अनिवार्य करने का फैसला किया है। पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड के इस फैसले से दूर-दराज के स्कूलों को राहत मिलेगी।