पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक हफ्ते तक रोकने का फैसला किया है। इसी वजह से गुरुवार को धर्मशाला में खेला जा रहा सीजन का 58वां मैच भी बीच में ही रद्द कर दिया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों को धर्मशाला स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने भी सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन दिया है