अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को भारतीय अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम व्यापार के वादे के साथ हुआ था। भारत ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दावे को दरकिनार कर दिया था कि उन्होंने ही दोनों देशों के बीच शांति कायम कराई थी। भारत ने कहा था कि संघर्ष विराम बातचीत सीधे पाकिस्तान के साथ हुई थी, जिसके बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली से फोन पर बात की थी