Republic Day parade: ऑपरेशन सिंदूर: विक्ट्री थ्रू जॉइंटनेस’ झांकी में मिसाइलों, टैंकों और एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के मॉडल दिखाए गए। इसके जरिए यह बताया गया कि भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर तेज़ और प्रभावी सैन्य कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम हैं। कर्तव्य पथ पर चलते हुए इस झांकी ने दिखाया कि पिछले साल मई में शुरू किए गए इस ऑपरेशन के दौरान तीनों सेनाओं ने कैसे एक साथ तालमेल बनाकर काम किया